बच्चा किस चीज से डरता है?HealthPlanet

Posted on Thu 2nd Mar 2023 : 16:37

बच्चों को डर लगने के कारण :-

हर माता-पिता अपने बच्चे के डरने का कारण जानना चाहते हैं, लेकिन कई बार उन्हें डर का स्पष्ट कारण पता नहीं चल पता है। इसके कुछ आम कारण जानने के लिए लेख के इस भाग को पढ़ें।

अंधेरा – बच्चों के डरने का एक सबसे बड़ा कारण अंधेरा भी हो सकता है। अक्सर अंधेरे में चीजों का आकार अलग नजर आता है। इन सबसे बच्चे डर जाते हैं।

कल्पना – अक्सर बच्चों के मन में काल्पनिक चीजें घर कर जाती हैं, जिसके बारे में सोच-सोचकर वो डरते हैं। कई बच्चों को लगता है कि उनके बिस्तर के नीचे राक्षस है या अलमारी हिल रही है।

जानवरों से डर– कई बच्चे जानवरों से भी डरते हैं। वे किसी कुत्ते को देखकर सोचने लगते हैं कि यह उसे काटने वाला है। इसी सोच की वजह से बच्चों में जानवरों से डर बना रहता है।

चिंता (Anxiety)- बच्चों के डरने का एक कारण चिंता होती है। कई शोध से यह पता चला है कि जिन बच्चों को अधिक चिंता होती है, वो डरे हुए रहते हैं।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info